Friday, February 07, 2025

स्वर्ग के राजा इन्द्र को जापानी में ताइशाकुतेन क्यों कहते हैं ? क्या है संस्कृत से सम्बन्ध ? Why is the King of Heaven Indra called Taishakuten in Japanese? What is the Sanskrit connection of the Japaneese word?

भारतीय परंपरा में स्वर्ग का राजा इन्द्र है। उनकी पत्नी का नाम शची है। अतः इन्द्र को शचीन्द्र भी कहा जाता है। जापानी परंपरा में स्वर्ग का राजा ताइशाकुतेन हैं। दोनों का वाहन हाथी है। इस लेख में दिखाया गया है कि ताइशाकुतेन संस्कृत के 'देव शचीन्द्र' का बदला हुआ रूप है।

इन्द्र और उसकी पत्नी शची का चित्र भारत में कर्नाटक के सोमनाथपुरा के चेन्नकेशव मंदिर से है।


















ताइशाकुतेन 帝釈天 Taishakuten का चित्र एक जापानी कलाकृति से है।

देव [संस्कृत] = देवता.
+ शची [संस्कृत] = इन्द्र की पत्नी का नाम
+ इन्द्र [संस्कृत] = स्वामी
= देव शचीन्द्र Dev Shachindra [संस्कृत] = देवता जो शची का स्वामी है अर्थात इन्द्र ।
> तेव शचीन्द Tev Shachind
> ताय शकीन्द Tay Shakind
> ताइ शकुन्त Tai Shakunt
> ताइ शाकुतेन Tai Shakuten
> ताइशाकुतेन 帝釈天 Taishakuten [जापानी]

एक और संभावना भी है । ताइशाकुतेन संस्कृत शब्द शचीनाथ का रूपांतर भी हो सकता है।

देव [संस्कृत] = देवता
+ शची [संस्कृत] = इन्द्र की पत्नी का नाम
+ नाथ [संस्कृत] = स्वामी, पति
= देव शचीनाथ Dev Shachinaath [संस्कृत] = देवता जो शची का स्वामी है अर्थात इन्द्र ।
> तेव शकीनात Tev Shakinat
> तेय शकीतान Tey Shakitan
> ताय शकुतान Tay Shakutan
> ताइ शाकुतेन Tai Shakuten
> ताइशाकुतेन 帝釈天 Taishakuten [जापानी]

-- राजेन्द्र गुप्ता (शब्दों का डीएनए DNA of Words dnaofwords dot blogspot dot com)

1 comment:

  1. यह लेख पढ़कर अच्छा लगा, क्योंकि आपने भारतीय और जापानी परंपराओं के बीच एक रोचक भाषाई और सांस्कृतिक संबंध खोजने की कोशिश की है। बहरहाल, मेरा यहाँ आने का एक कारण और भी है। हम लोग मुंशी प्रेमचंद जी की आगामी पुण्यतिथी ३१ जुलाई २०२६ के अवसर पर प्रेमचंद महोत्सव के अंतर्गत "५० दिनों में ५० कहानियाँ" बनाने, सुनाने (और जुटाने की भी!) की ओर प्रयासरत है. अगर आपकी रूचि हो तो इस अभियान में आपका सहर्ष स्वागत है.

    अधिक जानकारी आपको यहाँ मिल जाएगी - HindiDiscussionForum dot com
    धन्यवाद!

    ReplyDelete